एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेटबैंकिंग के लिए लॉग इन करने के अलावा फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसी सुविधाएं बाधित रहीं।
दिवाली से ठीक एक दिन पहले एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सुविधा मंगलवार दोपहर बाधित रही। बड़ी संख्या में यूजर्स ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में आई दिक्कतों को लेकर शिकायत की।
एचडीएफसी बैंक की ओर से शाम 4 बजे ट्वीट कर कहा गया, 'आप में से कुछ लोगों को हमारी कुछ सेवाओं को एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा होगा। यह हमारी सिस्टम में खामी की वजह से हुआ और अब इसे दूर कर लिया गया है। असुविधा के लिए हमें खेद है। यदि आपको अभी भी कोई दिक्कत आ रही हो तो हमें मदद करने में खुशी होगी।'
इस बीच एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिवाली को लेकर ऑनलाइन खरीदारी में जुटे लोगों को काफी असुविधा हुई। नेटबैंकिंग के लिए लॉग इन करने के अलावा फंड ट्रांसफर और बिल पेमेंट जैसी सुविधाएं बाधित रहीं।
गौरतलब है कि 4,787 से अधिक ब्रान्चों वाले बैंक के ग्राहकों की संख्या 4.5 करोड़ से अधिक है। देशभर में इसके 12,635 एटीएम हैं। इंटरनेट बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या भी काफी अधिक है।
छह नवंबर (भाषा) विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच फुटकर कारोबारियों के साथ साथ स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 80 रुपये की गिरावट दर्शाता 32,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। औद्योगिक इकाइयों के कमजोर उठाव से चांदी का भाव भी 240 रुपये की हानि के साथ 39,300 रुपये प्रति किग्रा रह गया। बाजार सूत्रों ने कहा कि ‘धनतेरस’ के बाद आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों के लिवाली समर्थन के अभाव तथा वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से
कोलकाता, छह नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की बिजली नियामक डब्ल्यूबीईआरसी ने आरपी संजीव गोयनका की प्रमुख कंपनी सीईएससी लि. से स्पेंसर और बिजली से अलग अन्य कारोबार को कंपनी से अलग करने के बारे में ब्योरा मांगा है। पश्चिम बंगाल बिजली नियामक आयोग (डब्ल्यूबीईआरसी) के चेयरमैन आर एन सेन ने सोमवार को पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हमने दो पत्र सीईएससी को भेजा है। पहला, मीडिया रिपोर्ट और लोगों से मिले पत्रों के आधार पर उनसे कंपनी को अलग करने के बारे में जानकारी देने को कहा है।’’ दूसरे पत्र में सीईएससी से

Comments
Post a Comment