आलिया भट्ट: जो भी हूं उसमें रणबीर की भूमिका खास है

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इस समय अपनी अपकमिंग फ़िल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं, इस बीच उन्होंने अपने 'बॉयफ्रेंड' रणबीर कपूर को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आज मैं जो हूँ उसमें रणबीर कपूर की खास भूमिका है.

आलिया भट्ट वैसे तो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ़ की वजह से भी खासा सुर्खियों में रहती हैं लेकिन अपने प्यार का इज़हार करते वक़्त वो ज़रा भी नहीं हिचकिचाती.

64वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में आलिया भट्ट की फ़िल्म 'राज़ी' ने धूम मचा दी. लेकिन इस अवॉर्ड शो का मिजाज़ उस समय रंगीन हो गया, जब आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को 'आई लव यू' बोल खुलेआम अपने प्यार का इज़हार कर दिया.

आलिया भट्ट को फ़िल्म राज़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फीमेल का अवॉर्ड मिला. अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी स्पीच में आलिया भट्ट ने कहा- ''मेघना, मेरे लिए राज़ी तुम हो. ये तुम्हारे खून-पसीने का नतीजा है. इसके बाद उन्होंने अपने सह कलाकार विक्की कौशल का शुक्रिया.''

आखिर में आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''आज सब कुछ प्यार के नाम है. वहां पर मेरा सबसे स्पेशल शख्स है. आई लव यू.''

इन दिनों आलिया अपनी फिल्म 'कंलक' के प्रमोशन में बिज़ी हैं. वहीं सभी इसमें उनके डांस और अदाकारी की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं. इस बीच अलिया भट्ट से पूछा गया कि उनकी आँखों में ये खूबसूरत चमक कैसी है?

जवाब में उन्होंने बताया, ''चमक है, बिल्कुल है मैं मना नहीं करुँगी, 6 साल हो गये हैं मुझे इस इंडस्ट्री में, मैं हमेशा काफ़ी चुप रहती हूँ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर. आज भी मैं चुप रहूंगी पर इतना नहीं, फ़िल्मफेयर के वक़्त जब मैं स्टेज पर थी मुझे लगा उन लोगों को शुक्रिया करना चाहिए जो मेरी ज़िन्दगी में बेहद ख़ास हैं. उन सभी का मैंने नाम लिया जिन्होंने मुझे प्रोत्साहित किया है. आज मैं जो हूँ उन सभी की वजह से हूँ और रणबीर कपूर भी उन ख़ास लोगो में से हैं. मैंने ऐसा कभी किया नहीं हैं पर उस दिन मुझे लगा मुझे उनको थैंक यू कहना चाहिए, रणबीर मेरी ज़िन्दगी में एक अलग तरीके की ख़ुशी और सकारात्मकता लाये हैं. ''

आलिया भट्ट की आगामी फ़िल्म 'कलंक' की काफ़ी चर्चा है. इस फ़िल्म में आलिया के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.

इस मिशन के प्रमुख मॉरिस कान ने कहा, "हम कामयाब नहीं हुए, लेकिन निश्चित रूप से हमने कोशिशें कीं."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम जहां तक पहुंचे उसे हासिल करने की उपलब्धि भी वास्तव में ज़बरदस्त है, मुझे लगता है कि हम इस पर गर्व कर सकते हैं."

तेल अवीव के नियंत्रण कक्ष से इस पर नज़र बनाए हुए प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, "यदि पहली बार में सफलता नहीं मिलती है तो आपको दोबारा कोशिश करनी चाहिए."

चंद्रमा पर पहुंचने के लिए सात हफ़्ते की यात्रा के बाद, मानवरहित अंतरिक्ष यान चांद की सतह से 15 किलोमीटर दूर इसकी अंतिम कक्षा में पहुंचा.

इस दौरान कमांड सेंटर में तनाव अधिक था क्योंकि अंतरिक्ष यान से संपर्क नहीं हो पा रहा था. इसी दौरान इसराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के अंतरिक्ष विभाग के प्रमुख ने घोषणा की कि अंतरिक्ष यान में ख़राबी आ गई है.

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से हम चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने में कामयाब नहीं हो सके हैं."

उन्होंने बताया, "हम इंजन को स्टार्ट करने के लिए अंतरिक्ष यान को रीसेट कर रहे हैं."

कुछ सेकेंड के बाद इंजन स्टार्ट हो गया तो कमांड सेंटर में मौजूद लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया लेकिन कुछ ही पल बाद अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया. इसके साथ ही यह मिशन समाप्त हो गया.

अंतरिक्ष यान अमरीका के फ्लोरिडा राज्य में स्थित केप केनेवरल एयर फोर्स स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया था.

यह 'स्पेसआईएल' और 'इसराइल अंतरिक्ष एजेंसी' की संयुक्त भागीदारी से शुरू किया गया प्रोजेक्ट था जिस पर 100 मिलियन डॉलर की लागत आई.

Comments